Rajasthan-Constable

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल के 4588 पदों पर भर्ती की परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा के साथ एक और अहम नोटिस जारी किया है। राजस्थान पुलिस विभाग ने इस भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे के तहत लिए जा रहे आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जिसके बाद आवेदन करने कि अंतिम तारीख 19 मार्च 2022 हो गयी है। साथ ही ऊपरी आयु सीमा में भी दो वर्ष बढ़ा दी गयी है।

सितंबर 2021 में निकाली गई कांस्टेबल की 4588 भर्ती में 2 प्रतिशत पद स्पोर्ट्स कोटे के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जिसके तहत स्पोर्ट्स कोटे के लिए इस भर्ती में 67 पद आरक्षित किए गए हैं।

योग्यता

जिला पुलिस / आईबी – 12 वीं पास
पुलिस टेलीकॉम 12वीं भौतिकी और गणित/कंप्यूटर के साथ पास
आरएसी / एमबीसी बटालियन – 10 वीं पास

कद-काठी

सामान्य क्षेत्र के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी होनी चाहिए।

आवेदन फीस

जनरल / ओबीसी / एमबीसी – 500 रुपये
ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल) – 400 रुपये

स्पोर्ट्स कोटे से उम्मीदवारों का चयन

स्पोर्ट्स कोटा वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा।
स्पोर्ट्स ट्रायल होगा।
फिजिकल मेजरमेंट (PMT) होगा।
मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जायेगा।

लिखित परीक्षा की तारीख

कांस्टेबल भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एग्जाम रोजाना दो-दो शिफ्टों में होगा। पुलिस विभाग की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी क्या जायेगा। एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना अभ्यर्थी के मोबाइल और ईमेल दोनों पर भी भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्र के संबंध में आवेदन की कोई प्राथमिकता नहीं होगी। पेपर ऑफलाइन और OMR शीट पर होगी।

आपको बता दें कि, होने वाली इस लिखित परीक्षा मे 150 अंकों का पेपर होगा जिसमें 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। हर सवाल 1 अंका का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा के तहत अभियर्थियों से विवेचना, रीजनिंग, कंप्यूटर से 60 अंक के 60 प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान,सामाजिक विज्ञान व करंट अफेयर से 35 नंबर के 35 प्रश्न होंगे। महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराध व उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों से 10 नंबर के 10 सवाल होंगे। राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, कला व आर्थिक स्थिति से 45 नंबर के 45 मार्क्स होंगे।

Official Notification

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *