राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) के 591 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आरक्षित सूची जारी कर दी है। सरकारी बयान के अनुसार, यह सूची चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर जारी किया गया है। जारी की गयी सूची ऑफिसियल वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर लगा दी गयी है। इन CHO को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। चिकित्सा मंत्री कुछ समय से लंबित सीएचओ भर्ती में अधिकारियों को जल्द से जल्द आरक्षित सूची जारी करने के निर्देश दिया था, जिसके बाद इसकी आरक्षित सूची जारी कर दी गई है।
बता दें कि आरक्षित सूची के अनुसार चयनित आने वाले उम्मीदवारों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैनपावर की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय द्वारा संविदा सीएचओ भर्ती – 2020 में दिनाक 10 नवंबर 2020 को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की चयन सूची विज्ञप्ति पर्व में 8 मई 2021 के द्वारा जारी की गई थी। कोविड प्रबन्धन हेतु लगाये गये उम्मीदवारों के कार्यग्रहण की, सम्बन्धित सयुंक्त निदेशक जोन कार्यालय तथा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यग्रहण नहीं करने वाले उम्मीदवारों से उपलब्ध हुये रिक्त पदों को भरने हेतु सम्बन्धित प्रवर्ग में विचारित सूची में उपलब्ध उम्मीदवारों की सीमा तक सम्बन्धित प्रवर्ग के रोस्टर प्वाइंट के अनुसार पात्रता का विनिश्चय करने हेतु मेरिट आधार पर आरक्षित सूची जारी की जाती है।
विस्तृत जानकारी के लिए विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट को देखें।
