job-1

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने आयकर अधिकारी, आईटी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, सुरक्षा अधिकारी, क्रेडिट अधिकारी, अर्थशास्त्री सहित स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के जैसे विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 23 नवंबर 2021 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो 17 दिसंबर 2021 तक चलेगी।

पदों की संख्या

115

योग्यता

अर्थशास्त्री पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र / बैंकिंग/वाणिज्य/ आर्थिक नीति/ सार्वजनिक नीति में पीएचडी होनी चाहिए। साथ ही बैंक में काम करने का 5 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। वहीं डाटा साइंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंट में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
SC व ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य और OBC – 850 रुपए
SC व ST – 175 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस

इन विभिन्न पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

https://chaukasbharat.com/national/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *