ncc in biharncc seats in bihar

 देशभर में एक लाख कैडेट को मंजूरी मिली है। इसमें बिहार और झारखंड निदेशालय को कुल 4494 अतिरिक्त एफएसएफएस जेडी और जेडब्ल्यू सीटें आवंटित की गयी हैं। 

निजी स्कूल के अधिक से अधिक विद्यार्थी भी अब एनसीसी में अपना कॅरियर बना पायेंगे। सरकार द्वारा जूनियर डिवीजन और जूनियर विंग एनसीसी के पूर्ण स्ववित्तपोषण योजना (एफएसएफएस) के तहत एनसीसी कैडेट की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है। देशभर में एक लाख कैडेट को मंजूरी मिली है। इसमें बिहार और झारखंड निदेशालय को कुल 4494 अतिरिक्त एफएसएफएस जेडी और जेडब्ल्यू सीटें आवंटित की गयी हैं

योजना के तहत अब बिहार और झारखंड के निजी स्कूल के छात्र और छात्राएं एनसीसी में नामांकन ले पायेंगे। इस संबंध में एनसीसी ग्रुप के जेएस अहलूवालिया ने बताया कि जिन निजी स्कूल में पांच सौ के लगभग नामांकन होगा। उन स्कूलों के छात्रों के लिए एनसीसी प्रशिक्षण चलाया जायेगा। इच्छुक स्कूल इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। इसे 2021-22 शैक्षणिक सत्र से लागू किया गया है। 

वहीं सरकार के इस निर्णय का स्वागत एनसीसी पटना के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विनेश राणा ने किया है।ज्ञात हो कि बिहार और झारखंड निदेशालय मिला कर कुल 58 हजार सीटें एनसीसी में हैं। इसमें स्कूल स्तर से लेकर कॉलेज स्तर तक शामिल है। इसमें नामांकन अभी 54 हजार है। अधिकतर सीटों का फायदा सरकारी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को होता था, लेकिन इस सीट बढ़ोतरी से निजी संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी एनसीसी प्रशिक्षण ले पायेंगे।