bpsc

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के प्रारंभिक परीक्षा 2021 की संभावित तारीख की घोषणा कर दी है। BPSC द्वारा जारी तारीख के अनुसार CDPO की परीक्षा 15 मई 2022 को ली जा सकती है। इस संबंध में BPSC ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस भी जारी की है।

BPSC द्वारा जारी किये गए नोटिस के अनुसार प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है। सबसे पहले इस परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर 2021 को होना था। उसके बाद इसका आयोजन 6 फरवरी 2022 को किया जाना था। लेकिन किन्हीं कारणों के कारण इसे भी स्थगित कर दिया गया।

BPSC CDPO 2021 Official Notification

बाल विकास परियोजना अधिकारी के कुल 287 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी है। अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *