Bihar-SI

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा (SI) के लिए ली गई संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जारी हुए इस रिजल्ट में सफल पुरुष कैंडिडेट की संख्या 32122 है जबकि महिला कैंडिडेट की संख्या 15778 है।

बता दें कि पीटी की परीक्षा में कुल 6 लाख 87 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से 47,900 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बिहार पुलिस के दारोगा पोस्ट के लिए पीटी परीक्षा 26 दिसंबर को हुई थी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। साथ ही बता दें कि कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनको विभिन्न कारणों से परीक्षा में डिसक्वालीफाई किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमिशन की ऑफिसियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यहां देखें अपना रिजल्ट

प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण के प्रावधान के अनुसार तैयार की जाएगी। अगर कोरोना संक्रमण नहीं रहा और हालात सामान्य रहे तब बिहार अवर सेवा पुलिस अवर सेवा आयोग बहुत जल्द मुख्य परीक्षा का आयोजन करेगा। मालूम हो कि बिहार पुलिस में दारोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों के लिए नियुक्ति होनी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *