बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज Bihar BSEB DL.Ed 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन स्पेशल परीक्षा को दिए हैं, वैसे उम्मीदवार Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक:
Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को होम पेज पर उपलब्ध Bihar BSEB DL.Ed Result 2020 लिंक पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
आपका Bihar BSEB DL.Ed Result 2020 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Bihar BSEB DL.Ed Result 2020 चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें की यह परीक्षा OMR शीट में ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आयोजित की गयी थी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
