job

बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 11 जून को आयोजित होने वाले इस परीक्षा के लिए बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट barodaupbank.in पर जार डाउनलोड कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे वेबसाइट पर जाकर अपना जरूरी डिटेल्स सबमिट कर अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।

परीक्षा में क्या ले जाना है

यह परीक्षा प्रयागराज (इलाहाबाद), बरेली, अयोध्या (फैजाबाद), गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक फोटो, पहचान प्रमाण जैसे पासपोर्ट / आधार / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर कार्ड / अपने साथ लेकर जाना है।
एडमिट कार्ड के साथ-साथ बिना पहचान प्रमाण के उम्मीदवारों को सेंटर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार बड़ौदा यूपी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट barodaupbank.in पर क्लिक करें। इसके बाद, ‘करिअर’ सेक्शन पर क्लिक करें।
अब ‘अप्रेंटिस परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें’ पर क्लिक करें।
अपना लॉग इन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ / पासवर्ड इंटर करके डाउनलोड करें।
बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक एडमिट कार्ड 2022 आपके सामने होगा। इसका प्रिंटआउट लेकर आगे की जरूरत के लिए रख लें।

Admit Card Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *