students

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पदों की संख्या में बदलाव के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जारी नोटिस के अनुसार आयोग ने 66वीं भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या घटा दी है। 66वीं में ईख पदाधिकारी के दो पदों को घटा दिया गया है। इस तरह से अब 66वीं से 689 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2021-12-28-01.pdf

बता दें कि बीपीएससी 66वीं मुख्य परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अभ्यर्थी एग्जाम के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीपीएससी 66वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा से गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग के विशेष शाखा में जिला समादेष्टा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास सह आवास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी-जिला नियोजन पदाधिकारी, गृह विभाग में बिहार प्रोबेशन सेवा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग में काराधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी में नियुक्ति की जानी है।