सर्दियों का सीजन यानी गरमा गरम खाना, ढेर सारी हरी सब्जी। तरह तरह के साग और फल। लेकिन इन सब के बावजूद एक चीज़ ऐसा है जो हर किसी के घर सर्दियों में बनता है। वो है गाजर का हलवा। गाजर का हलवा खाने में तो काफी स्वादिष्ट होता ही है साथ ही काफी फायदेमंद भी। क्योंकि इसमें गाजर ड्राई फ्रूट्स, दूध, घी और खोया (मावा) रहता है। जो इसे काफी स्वादिष्ट और Healthy बनता है। लेकिन अगर कभी ऐसा हो की घर में खोया न हो तो ? क्या आपका गाजर का हलवा स्वादिष्ट नहीं बनेगा ? नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं बिना खोये (मावा) के गाजर का हलवा कैसे बनता है।
गाजर का हलवा बनाने की सामग्री:
1 किलो गाजर कद्दूकस किए हुए
1/2 लीटर दूध फुल क्रीम
200 ग्राम चीनी
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता)
½ टीस्पून इलायची पाउडर
1 टेबलस्पून घी
गाजर का हलवा बनाने की विधि :
कद्दूकस किए हुए गाजर को कुकर में एक गिलास दूध डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं। सीटी लगने के बाद गाजर को ठंडा कर लें। मध्यम आंच पर कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें फिर इसमें धीरे से कुकर के गाजर को पलटें। अब इसे हल्का लाल होने तक भूनें। अगर जरूरत पड़े तो इसमें और दूध मिलाये। और जब ये दूध सूखने लगे तो इसमें चीनी मिलाये और इससे अच्छे चलाये। अब इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स कर लें। लीजिये तैयार है आपका बिना खाये (मावा) का स्वादिष्ट हलवा। घर में बनाये ये स्वादिष्ट हलवा और सर्दियों का मजा लें।
