दुष्कर्म-के-बाद-एक-विधवा-महिला-की-हत्या

एक बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से सामने आ रही है, जहां एक विधवा महिला का रेप किया गया है और फिर उसकी हत्या कर दी गयी है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुरे इलाके में दहशत फ़ैल गया है। बीते बुधवार, 9 फरवरी को महिला अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ बाजार गई थी। शाम को घर लौटने के क्रम में कुछ नशेड़ियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उस महिला की हत्या भी कर दी। महिला की हत्या के बाद हैवानों ने उस महिला के शव को फेंक दिया।

गुरुवार, 10 फरवरी की सुबह महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप सा मच गया। यह घटना पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत की है। घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। और अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके के महिलाओ और गाँव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृत महिला विधवा थी और पूर्णिया के भोगा करियात पंचायत के एक गांव में रहती थी। बीते बुधवार को गांव की कुछ महिलाओं के साथ वह बाजार से जरूरी सामान की खरीददारी करने भटगामा हाट गयी थी। शाम को लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर कुछ शराबियों ने उसे रोका। महिला के साथ बाजार गई अन्य महिलाएं तो जान बचाकर भाग निकल भागी, लेकिन बदमाशों ने उस महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। और फिर उसकी हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूरे मामले पर थानेदार ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। और जल्द ही सभी आरोपी जेल के अंदर होंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *