Saharsa-Jail-Superintendent-Suresh-Choudhary

जहां झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के कई ठिकानों पर ED का छापा चल रहा है तो वहीं अब बिहार के सहरसा जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी के ठिकानों पर SVU की छापेमारी शुरू हो चुकी है। सहरसा जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी के दो ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (special vigilance unit) द्वारा छापेमारी की जा रही है।

सुरेश चौधरी के मुजफ्फरपुर और सहरसा दोनों जगह एक साथ SVU की कार्रवाई शुरू हो रही है। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा, गली नम्बर 5, कृष्ना टोली, वार्ड 2 में जेल सुपरिटेंडेंट का आवास है। जहां SVU की टीम सुबह ही पहुंची हुई है। SVU ने जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था।

जिसके तहत सुरेश चौधरी के पास करीब 1,59,07,928 रुपए होने की बात कही गयी है। FIR दर्ज करने के बाद SVU की अलग-अलग टीम उनके आवास और सरकारी दफ्तर में भी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जेल अधीक्षक ने अपने कार्यकाल में अपने पद का गलत इस्तेमाल कर करोड़ो रूपये की काली कमाई की है। स्पेशल विजिलेंस की टीम सुरेश चौधरी की पूरी चल अचल संपत्ति का डिटेल्स खंगाल रही है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *