SVU-Raid

बिहार में बढ़ते भरस्टचार को देखते हुए लगातार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के द्वारा भर्स्ट अधिकारियो के खिलाफ करवाई जारी है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार, 18 फरवरी की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के ऊपर अपना शिकंजा कसा। बिहार के राजगीर और झारखंड के देवघर स्थित उनके घर पर SVU की टीम छापेमारी कर रही है। करवाई की पुस्टि करते हुए ADG नैयर हसनैन खान ने बताया कि इंजीनियर ने देवघर में करीब 2 करोड़ से अधिक की लागत से आलीशान घर बनवा रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना से गई टीम इनके घर को सर्च कर रही है। घर के अंदर से अब तक ढाई लाख रुपए कैश समेत लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है। साथ ही कई जमीन के डीड मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि SVU की टीम घर में लगे टाइल्स की कीमत का अनुमान लगा रही है। जो कि काफी महंगे टाइल्स लगाए गए हैं।

बता दें, अरुण कुमार सिंह की पोस्टिंग राजगीर में हैं। यहीं पर बिहार पुलिस की एकेडमी भी है। स्पेशल विजिलेंस ने शक इस बात का जताया है कि बिहार पुलिस बिल्डिंग कॉर्पोरेशन के इस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने एकेडमी के लिए आए टाइल्स को राजगीर से देवघर भेजवाया और उसका इस्तेमाल अपने घर बनाने में किया। अब SVU की टीम इसकी भी पड़ताल कर रही है।

टीम जांच कर दोनों जगहों के टाइल्स का मिलान कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार को इनके काले कारनामों की सूचना मिली थी। तब से इनके बारे में सबूत जुटाये जा रहे थे। जब पड़ताल में ठोस सबूत हाथ लगे तो 17 फरवरी को पटना में SVU ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया। एक अनुमान के अनुसार, अरुण की संपत्ति अभी सरकारी आमदनी से 75 प्रतिशत अधिक मिली है। मगर, संभावना है कि दोपहर बाद तक इसका प्रतिशत और अधिक बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है कुछ दिनों पहले ही इन्होंने अपनी बेटी की शादी की है। इसमें बड़ा दहेज देने की आशंका है। SVU की टीम राजगीर में इनके किराए वाले घर को भी खंगाल रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *