Bhojpur-Crime-News

यूपी-बिहार में बर्थडे पार्टी हो या शादी खुशी के हर मौके पर डांसर और सिंगर को बुलाया जाता है। और इस दौरान हर्ष फायरिंग भी बहुत होती है। लेकिन बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसी खबर आ रही है कि जहां बर्थडे पार्टी में नाच पर विवाद के बाद डांसर और गायक को गोली मार दी गई। जी हां, यह गोली हर्ष फायरिंग के दौरान नहीं बल्कि विवाद के दौरान चलाई गयी है।

भोजपुर का यह वारदात संदेश थाना इलाके के जनईऊडीह गांव का है। गोली लगने से डांसर और गायक घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार जब डांसर ने स्टेज से नीचे उतरकर डांस करने से मना कर दिया इसी के बाद विवाद शुरू हो गया था। और जब बर्थडे पार्टी खत्म हो गयी तो उन्हें पार्टी के बाद घर लौटते हुए रास्ते में गोली मार दी गई।

बता दें कि यह वारदात मंगलवार देर रात की है। गोली लगने से जख्मी हुई डांसर ओडिशा की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके के एक गांव में मंगलवार, 15 नवंबर की रात को बर्थडे पार्टी का आयोजन हुआ था। उसमें नाच-गाने का प्रोग्राम रखा गया था। जब डांसर स्टेज पर नाच रही थी, तब पार्टी में आए कुछ लोग उससे जबरदस्ती नीचे उतरकर नाचने के लिए कहने लगे। तभी आर्केस्ट्रा ग्रुप का लोगों से विवाद शुरू हो गया।

आर्केस्ट्रा ग्रुप और लोगों के बीच का विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। जब डांसर और सिंगर बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे, तभी देर रात बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। ओर दोनों को गोली मार कर भाग गए। इस गोली चलने से डांसर और सिंगर को गंभीर चोटें आई है। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों अब खतरे से बाहार हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *