goli kand in patnagoli kand in patna

पटना जिम ट्रेनर विक्रम सिंह के गोलीकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है। जख़्मी जिम ट्रेनर विक्रम सिंह एवं गोली चलवाने वाली खुशबू सिंह पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के फ़ोन पर बात-चित के रिकॉर्ड एवं साथ के फोटो पुलिस को मिली है। पुलिस ने बताया कि यह हमला जेडीयू के पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू ने मिलकर करवाया था। फिलहाल विक्रम के बताने के अनुसार पटना पुलिस जांच करने में जुट गई है।

ज़ख़्मी हाल में विक्रम ने पुलिस को बयान दिया था कि उसे जान से मारने की कोशिश खुशबू सिंह और उनके पति फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. राजीव सिंह ने ही की है। जिसके बाद जांच करने से पुलिस ने विक्रम के इस गंभीर आरोपों सही भी माना है। दरअसल, राजधानी पटना के कदमकुआं में विक्रम सिंह नामक जिम ट्रेनर को 18 सितम्बर के दिन 5 गोलियां मारी गई थी। गोली चलवाने और जान से मारने की साज़िश में, खुशबू सिंह समेत 6 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए खुशबू ने अपने पूर्व प्रेमी से संपर्क किया था। जिसके द्वारा ही शूटर का बंदोबस्त हो पाया था। और मिली जानकारी के अनुसार हत्या के लिए तीन लाख रुपए की सुपारी भी दी गई थी। इस वारदात को पूरा करने में अमन, विकास, आर्यन और शमशाद नाम के 4 व्यक्ति शामिल थे, जिनसे खुशबु की बात भी हुआ करती थी।

दरअसल कहानी कुछ इस तरह शुरू हुई की जिम ट्रेनर विक्रम, डॉ. राजीव सिंह को जिम सिखाने जाया करता था। और इसी दौरान डॉक्टरके पत्नी खुशबू और विक्रम की बात चित शुरू हुई थी। विक्रम का मानना है कि खुशबू का स्वभाव कुछ ठीक नहीं था। वह जबरदस्ती विक्रम के साथ रिलेशन में रहने की कोशिश कर रही थी। जब विक्रम ने खुशबू से दूर होने का प्रयास किया तब वह विक्रम को ब्लैकमेल करना शुरू कर दी। विक्रम का यह भी दावा है की उसने खुशबू के पति राजीव सिंह को भी इस बारे में बताया था, मगर वह साबुत मांगते थे। पुलिस की जांच पड़ताल में विक्रम और खुशबू के पति की फ़ोन पर बात करने के भी कई रिकॉर्ड सामने आई है, जिसमे यह बताया जा रहा है कि राजीव ने विक्रम को जान से मरने की धामी भी दी है। मामले में नाम आने के बाद राजीव सिंह को जदयू ने चिकित्‍सक प्रकोष्‍ठ से हटा दिया गया है।

खबरों की माने तो विक्रम और खुशबू, दोनों की फ़ोन पर काफ़ी बात हुआ करती थी। अब तक की जांच के बाद से दोनों की साथ में कई सारे पिक्चर भी सामने आए है। जिससे यह साबित होता है कि खुशबु सिंह और जिम ट्रेनर विक्रम सिंह पहले से ही एक दूसरे को जानते-पहचानते थे। रविवार को वारदात से पूर्व जिम ट्रेनर को जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो सामने आया था। इसमें ट्रेनर की पत्नी वर्षा का भी आरोप है कि ऑडियो में डॉक्टर की पत्नी मेरे पति को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दे रही थी। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर भी ईमानदारी से काम न करने का आरोप लग रहा है। पहले पुलिस का दवा था कि दोनों पति पत्नी के खिलाफ कोई पुख्‍ता सबूत नहीं मिली है। हालांकि जिम ट्रेनर शुरू से फ‍िजियोथेरापिस्‍ट की पत्‍नी पर आरोप लगा रहा था। अब सबुत मिल जाने के बाद से दोनों दंपत्ति को पाटलिपुत्र जेल में दाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *