Mujaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिलते हुए शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना की पुलिस ने चोकर लदे ट्रक से करीब एक करोड़ रुपए की शराब जब्त की है। उक्त खेप थाना क्षेत्र के मनोहर पट्टी चौर से बरामद की गई। साथ ही मौके से एक लग्जरी कार और एक बाइक भी जब्त की गई। बता दें, ट्रक पर चोकर के बोरों के नीचे 409 कार्टन शराब छुपाकर रखी गयी थी।

पुलिस को जैसे ही शराब की खेप का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची। और जैसे ही शराब के धंधेबाज़ और ट्रक चालक की नज़र पुलिस पर पड़ी वो मौके से फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण कुछ दूर तक पुलिसकर्मियों ने पीछा भी किया। लेकिन, खेत और सुनसान चौर वाला इलाका होने के कारण धंधेबाज़ भाग निकलने में सफल रहे।

थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश नम्बर ट्रक से शराब की खेप अनलोड की जा रही है। इसी आधार पर टीम के साथ मनोहर पट्टी चौर में देर रात छापेमारी की गई। धंधेबाज़ तो भाग निकले। लेकिन, शराब की बड़ी खेप जब्त की गई। ट्रक UP नम्बर है। जबकि लग्जरी कार और बाइक बिहार का है। DTO से संपर्क साधकर इसके ऑनर का पता किया जाएगा।

बता दें कि, प्रारंभिक जांच में स्थानीय धंधेबाजों की संलिप्तता सामने आई है। उन सभी के नाम पते का सत्यापन क्र उनके खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा। पुलिस सूत्रों की माने तो शराब की इस खेप को सकरा के एक बड़े माफिया ने ही मंगवाया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *