Bihar-Liquor-Ban

नया साल आने में अब ज्यादा देर नहीं है। बस कुछ दिनों की बात है। लोग अभी से ही नए साल का प्लान बनाने लगे हैं कि उस दिन क्या क्या करना है और कहा घूमने जाना है। लेकिन आप सभी के प्लान से पहले बिहार पुलिस ने अपने नए साल की प्लानिंग कर ली है। यानी जो लोग बिहार में नए साल में जाम छलकाने का प्लान करने वाले थे वो अभी से ही इस प्लान को नए साल के सेलिब्रेशन की लिस्ट से बाहर कर दें। क्योंकि इस बार बिहर पुलिस ने इसे लेकर राज्य में कई सारे प्लान बना रही है। नए साल के जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा। शराबियों और शराबमाफियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उनके हर ठिकाने पर सेंध लगा रही है।

शराबियों और शराबमाफियों के ठिकानों पर बिहार पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी करने वाली है। छापेमारी का यह अभियान 27 दिसंबर से 1 जनवरी की रात तक चले वाला है। छापेमारी के दौरान राज्य के होटल, क्लब, गेस्ट हाउस, लॉज और अपार्टमेंट और पार्कों सहित अन्य जगहों पर पुलिस तलाशी करेगी। साथ ही चौक-चौराहों पर भी रोको-टोको अभियान चलाकर पुलिस वाहनों और उसपे सवार लोगों की जांच करेगी। ब्रेथ एनलाइजर के साथ शराबियों की पहचान होगी। बता दें कि इस अभियान के लिए SSP उपेंद्र शर्मा की ओर से सभी थानों को अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया जाएगा।

बताते चले कि नये साल पर होने वाली हुड़दंग को लेकर पुलिस अभी से सख्त हो गई है। नितीश सरकार द्वारा लाइ गयी शराबबंदी कानून का किसी तरह उल्लंघन न हो पाए, इसके लिए पुलिस ने जिलेभर में जाल बिछा दिया है। पुलिस सादे लिबास में ग्राहक बनकर चाय, पान, किराना और रेस्टोरेंटों में जाएगी। जिससे अगर कोई वहां शराब पिता है तो उसे पकड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *