डीजे, डांस और फायरिंग, आजकल शादी का सिंबल बन गया है। हाल ही में एक वीडियो भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के पूराहरा गांव से वायरल हुआ है। इस वीडियो में डीजे की धुन पर थिरकती हुई लड़कियों के साथ एक युवक हाथ में पिस्टल लिए सरेआम फायरिंग कर रहा है, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
मज़े के लिए, की जाने वाली इस हर्ष फायरिंग में ना जाने कितने लोगों की जान भी चली जाती है फिर भी बेपरवाह लोग इस काम को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो मामले में थाने के चौकीदार के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और अब उनको पकड़ने की जद्दोजहद तेज हो गई है। इस संदर्भ में वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दर्ज एफआइआर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालाँकि, पुलिस का कहना है की शादी विवाह के समारोह में हर्ष फायरिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है और इसमें जो भी दोषी पाएंगे उन पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
हर्ष फायरिंग में जान जाने वाली लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद भीं लोग इसे लेकर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मस्ती के लिए की गई इस लापरवाही के कारण, कई लोगों की जिंदगी खतरे पड़ सकती है।
