shot

बिहार की राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां आपसी झगड़े के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। और फिर खुद को भी शूट कर लिया। प्रेमिका द्वारा शादी से मना करने पर प्रेमी नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार, 8 जुलाई की रात काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। और फिर खुद को भी शूट कर लिया है।

प्रेमिका के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। और उधर अस्पताल में भर्ती प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा आश्रम गली में शुक्रवार, 8 जुलाई की देर रात प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद के सीने में गोली मार ली। गोली लगने से युवती और युवक दोनों ही घायल हो गये। जख्मी हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जख्मी युवक गोपाल कुमार मूलरूप से लखीसराय के बड़हिया गढ़ लक्ष्मीपुर का रहनेवाला है। और एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है। शास्त्रीनगर के दुर्गा आश्रम गली में वह किराए का कमरा लेकर रहता है। जबकि जख्मी लड़की दुर्गा आश्रम गली की ही रहनेवाली है।

गोपाल कुमार जिस मकान में किराए पर रहता है, उसी मकान के पास जख्मी युवती भी रहती है। शुक्रवार की रात दोनों अपने अपने माकन की छत पर गए थे। इसी दौरान गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो पता चला कि दोनों घायल हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का अलग अलग अस्पताल में इलाज जारी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *