दुष्कर्म

बिहार के बांका जिले से छात्रा के साथ रेप की वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां बांका के रजौन थाने पहुंची एक हाईस्कूल की छात्रा फुट-फुटकर रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी। छात्रा का आरोप है कि उसी के गांव के आसपास के एक युवक ने उसे जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद उस युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर 6 दिनों तक रेप किया।

इसके बाद लड़के ने लड़की की आंखों पर पट्टी बांधकर जंगल में छोड़ दिया और फरार हो गया। छात्रा ने सोमवार, 19 सितंबर को आवेदन भी थाने में दिया है। 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा (10वीं) है। उसने बताया कि, घर से स्कूल जाने के दौरान रास्ते में उसी के ही पंचायत के एक युवक ने उसे जबरदस्ती बोलेरो पर बैठा लिया।

इसके बाद उसने आंख और मुंह पर कपड़ा का पट्टी बांध दिया। इसके बाद लगातार रेप करता रहा। इसके बाद रविवार की देर रात को उक्त युवक ने डुमरिया के जंगल में छोड़कर फरार हो गया। जंगल से वह किसी तरह अपने घर पहुंची। घर पहुंचने पर छात्रा ने पूरी घटनाक्रम परिजनों को बताया।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे लोग 6 दिनों से छात्रा की खोजबीन कर रहे थे। लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार, 18 सितंबर की देर रात वह घर लौटी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर सख्त करवाई की जाएगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *