समूहिक-दुष्कर्म

बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग से हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। भोजपुर जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दो लड़कों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसे आरा-पटना फोरलेन पर फेंक कर छोड़ दिया। इस दिल दहलाने वाली वारदात की खबर तब सामने आई जब कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी पेट्रोल पम्प के समीप उक्त नाबालिग बच्ची दर्द से कहर रही थी।

बता दें कि, नाबालिग लड़की भोजपुर के ही चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताई जा रही है। नाबालिक पीड़ित चांदी गांव के किसी लड़के से मिलने के लिए गुरुवार, 31 मार्च को बस से चांदी जाने के लिए घर से निकली थी। सकड्डी पहुंचने के बाद पीड़िता गाड़ी का इंतजार कर रही थी तभी 2 अनजान युवक बाइक पर सवार हो कर उसके पास पहुंचे। इसके बाद पीड़िता को अकेला देख हैवानों ने उसे झांसा दिया कि वह उसे उसके दोस्त के पास पहुंचा देंगे। जिसके बाद पीड़िता उनके साथ बाइक पर बैठ गयी। कुल्हड़िया स्टेशन के पास सुनसान इलाके में एक टूटे घर में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

खून से लथपथ पीड़िता को दोनों युवक अचेतावस्था में ही बाइक पर बैठा सकड्डी बाजार पहुंचे। वहां लड़की को बाइक से धक्का देकर गिरा दोनों भाग गए। पास की दुकानों में बैठे लोगों ने एक लड़की को कराहते देखा तो तुरंत कोईलवर पुलिस को इसकी सूचना दी। कोईलवर पुलिस ने मौके पर पहुंच लड़की को कोईलवर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एएनएम ने युवती के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की।

पीड़िता ने दो लड़कों की ओर से जोर-जबरदस्ती किये जाने की बात बताई। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को महिला पुलिस के साथ सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बात सामने आ रही है कि, जहां सदर अस्पताल प्रबंधन में दो घंटों तक किसी महिला डॉक्टर ने उस लड़की की कोई खोज खबर नहीं ली। फ़िलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। और उधर, हैवानों को खोजने में जुटी हुई है और साथ ही पुलिस उस युवक की भी तलाश कर रही है जिसके बुलाने पर लड़की उससे मिलने जा रही थी।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *