crime in biharcrime in bihar

बिहार में सुशासन बाबू की सरकार में हत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य के सहरसा और बेगूसराय जिले से कुल चार हत्या के मामले सामने आए हैं। सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र, महिषी थाना क्षेत्र और बसंतपुर थाना क्षेत्र में तीन लोगों की लाश मिली है। दूसरी ओर बेगूसराय जिले में एक युवक की हथियार से पीट पीट कर हत्या कर दी गई।

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के परसरमा से एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृत व्यक्ति का नाम रामप्रवेश राय है। जिले के महिषी थाना क्षेत्र में अजय सादा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक युवक को शुक्रवार रात पौने दस बजे बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। वारदात को बनगांव के मुरली थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। जिले में 12 घंटे के अंदर 3 हत्या के मामलों से लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकन अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।

हत्या का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था की बेगूसराय जिले से भी एक हत्या का मामला सामने आ गया। जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव में एक युवक की पीट-पीटकर और धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक गांव में ही भोज खाने जा रहा था। इसी क्रम में अज्ञात लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *