बिहार में आज कल दो चीज़े काफी ट्रेंड कर रही है। एक तो शराब बंदी और दूसरी सरकारी धनकुबेरों की पकड़ाई। आये दिन बिहार में शराब माफियाओं की गर्दन पुलिस पकड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर बिहार के सरकारी धनकुबेरों की पकड़ाई अभियान भी चलाई जा रही है। और यहीं अभियान अब जा कर बिहार के हाजीपुर के श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के ठिकानों पर पहुँच गयी है। हाजीपुर के श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। साथ ही उनके पटना और मोतिहारी के ठिकानों पर भी रेड मरी गयी है।
जानकारी के अनुसार पटना के दीघा क्षेत्र के महावीर कॉलोनी स्थित घर में बोरे में भरे हुए रुपये मिले हैं। रूपये इतने मिले कि उससे गिनने के लिए मशीने मांगनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक 2 करोड़ से अधिक राशि केवल बैग और बोरी से प्राप्त की गयी है। हालांकि अभी तक इससे ले कर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर दीपक कुमार के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने शनिवार, 11 दिसंबर सुबह छापेमारी की। राजधानी पटना के अलावा हाजीपुर और मोतिहारी स्थित ठिकानों पर भी निगरानी की टीम ने एक साथ छापेमारी की है।
निगरानी रेड के दौरान पटना स्थित घर से बैग और बोरी में रुपये कोचे हुए मिले हैं। जिसकी गिनती अभी तक जारी है। बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर निगरानी का हथौड़ा लगातार चल रहा है। पिछले दिनों ऐसा ही कुछ भू अर्जन पदाधिकारी और प्रभारी नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के ठिकानों पर भी पिछले दिनों छापेमारी की गई थी।
