BREAKING-NEWS

बिहार के सिवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। सीवान में मैरवा थाना क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार, 24 मई की रात तकरीबन 9:00 बजे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

मृतक व्यक्ति की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी दीनानाथ सिंह के 53 साल के पुत्र दिलीप सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिलीप सिंह अपने बुलेट बाइक से उत्तर प्रदेश के सुंदर पार्क गए हुए थे। लौटने के दौरान जैसे ही वो मैरवा के बड़कागांव पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे। उसी समय बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने उनके ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में पूर्व मुखिया प्रत्याशी के सिर में गोली लग गयी और वो अपने बुलेट बाइक से गिर गए। और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

दिलीप सिंह की हत्या के बाद सुनसान जगह पर वैसे ही उनका शव पड़ा रहा। लेकिन जब राहगीरों की नजर मृतक पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों और स्थानीय थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और मृत पड़े दिलीप सिंह को देख विलाप करने लगे।

दिलीप सिंह के मौत को पहले इलाके में एक्सीडेंट से उनकी मौत होने की चर्चा तेजी से फैल गई। लेकिन बाद में जब मृतक के जख्म को करीब से देखा गया तो सर के ऊपर बड़े से जख्म के निशान मिले। जिसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। देर रात स्थानीय प्रशासन ने मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल मैरवा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *