बिहार के वैशाली में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को घटना के इतने दिन बाद कामयाबी हासिल हुई है। जहां पुलिस ने मामले में आरोपी 4 युवकों को पकड़ लिया है। वैशाली में बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग से गैंगरेप मामले के 4 दिन बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और अभी भी एक फरार है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को लेकर पुलिस ने ही गिरफ्तारी की पुष्टि की है। लेकिन इससे ज्यादा कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है। जैसे कि कौन-कौन गिरफ्तार हुए हैं? मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ है कि नहीं ? इन सब सवालों पर पुलिस ने कुछ नहीं कहा है।
इधर वैशाली के जंदाहा की जिस नाबालिग छात्रा से गैंगरेप हुआ था, वो अब गायब है। गैंगरेप पीड़िता ना तो घर पर है और ना ही अस्पताल में। बीते दो दिनों से परिवार का ना ही पीड़िता से संपर्क हो सका है, ना ही उसके घर वालों से। परिजनों को शक है कि पुलिस अब पीड़ित छात्रा को जांच और बयान का हवाला देते हुए मीडिया से छिपाने का प्रयास कर रही है।
नाबालिग छात्रा को पुलिस पिछले 4 दिनों से अपने कस्टडी में लिए हुए है। इलाज एवं 164 का बयान दिलाने का हवाला देते हुए नाबालिग छात्रा को गायब किए हुए है। इसको लेकर पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग आशंकित हैं। लोगों को अंदेशा है कि पुलिस अपने काम में लापरवाही बरत रही है और इस तरह आरोपियों की मदद कर रही है।
बता दें कि गैंगरेप की घटना के पांच दिन बीत गए हैं। बीते 8 सितंबर को ही बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग का 5 लोगों ने रेप कर वीडियो बनाया था। अब इस मामले में पीड़िता के बारे में पूछने पर कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
गैंगरेप करने वाले 5 आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। एसपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
