station

बिहार जब डेवेलप हो रहा है तो बिहार के रेलवे स्टेशनों का डेवेलप्मेन्ट क्यों न हो ? बिहार देश का एक विकासशील राज्य है। आज के समय में बिहार विकास के क्षेत्र में देश के कई राज्यों से आगे है। इसी को देखते हुए अब बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर आपको वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलने वाला है। रेलवे सुविधाओं के विस्तार के तहत राज्य के 7 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्डक्लास स्टेशनों का रूप दिया जाएगा। इसके तहत बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा और बरौनी रेलवे स्टेशन को वर्ल्डक्लास सुविधाओं से लैस किया जायेगा। जिसकी कवायद शुरू कर दी गयी है।

बिहार के इन 7 स्टेशनों के साथ साथ पड़ोसी राज्य झारखंड का धनबाद और उत्तर प्रदेश का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी इस योजना में शामिल है। जहाँ इन स्टेशनों को भी वर्ल्डक्लास सुविधा दिया जायेगा। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत इसमें कुल 10 स्टेशनों का नाम शामिल है।

बता दें कि जोन के कुल 10 स्टेशनों का पुनर्विकास कर यहां वर्ल्डक्लास सुविधाओं को विकसित किया जायेगा। इस योजना के तहत सबसे पहले गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और सिंगरौली स्टेशनों को वर्ल्डक्लास बनाया जायेगा, जिसका काम शुरू भी हो चुका है। फिर बाकि स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा।

स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) कर रहा है। इस योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 10 स्टेशनों में 7 स्टेशन बिहार के रहेंगे। बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, बरौनी और दरभंगा रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक और वर्ल्डक्लास बनाया जायेगा। इसके बाद झारखंड के धनबाद, यूपी के DDU और मध्यप्रदेश का सिंगरौली रेलवे स्टेशन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *