Shree-Ram-World-Record

अभी बिहार राज्य में रामनवमी की धूम मची हुई है। आज सुबह की अर्घ्य के साथ चैती छट का समापन हो गया है। और अब रविवार, 10 अप्रैल को होने वाले रामनवमी पर्व को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। हर जगह इससे लेकर तैयारियां चल रही है। इस रामनवमी को लेकर बिहार में भी खास तैयारियां चल रही है। इस खास तैयारी को लेकर भागलपुर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी योजना बनाई जा रही है। यहां शहर के लाला लाजपत राय शाखा मैदान में पांच लाख दीपकों के बीच भगवान श्रीराम का भव्य स्वरूप बनकर तैयार कर लिया गया है।

जिसे देखने के लिए कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री के साथ जाने माने हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। दीप को सजाने के लिए बिहार-बंगाल के कलाकार भागलपुर पहुंच कर इसे फाइनल टच दे रहे हैं। 7800 स्क्वायर फीट में पांच लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। मोजाइक आर्ट द्वारा दीपों को जलाने का गिनीज वल्र्ड रिकार्ड है। और इसी रिकार्ड को तोडऩे की योजना बनाई गई है।

बता दें, गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की गिनती करने के लिए तमिलनाडु से अधिकारी भी भागलपुर पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार, 4 अप्रैल को ही भूमि पूजन किया गया था। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे हैं। और भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें की, मुंबई में साल 2020 में 5,400 वर्गफीट में भगवान राम का दरबार दो लाख दीपों से बनाया गया था जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभी दर्ज है। और इसी रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी चल रही है। भगवान श्रीराम की आकृति को 25 से अधिक कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा है। 12 रंगों से सजे 5 लाख दीपों से श्रीराम की तस्वीर को बनाया गया है। इस आयोजन में 300 से अधिक कार्यकर्ता सप्ताह भर से जुटे थे. 100 लीटरों रंगों का इस्तेमाल दीपों को रंगने में किया गया है.

इसके साथ ही आपको बता दे, रामनवमी पर्व को लेकर निकाली जाने वाली परंपरागत जुलूस के अलावा भगवा क्रांति की तरफ से निकाली जाने वाली जुलूस की ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। रामनवमी मौके पर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स, बिहार सैन्य पुलिस के अलावा जिला सशस्त्र बलों की तैनाती की जा रही है। सिटी एसपी के नेतृत्व में बाइक से शहरी क्षेत्र के थानाध्यक्षों और पुलिस जवानों ने शहरी इलाके का भ्रमण कर लोगों के बीच सुरक्षा का एहसास करवा रहे हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *