Anil-Kumar-Pasi

बिहार के सीवान जिले के एक वार्ड सदस्य का वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिवान के मैरवा प्रखंड के इंग्लिश पंचायत के वार्ड नंबर 12 से नव निर्वाचित वार्ड सदस्य अनिल कुमार पासी उर्फ बौना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बार बाला के साथ ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं। बार बाला के साथ ठुमके लगाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल होने के बाद एक बार फिर से वार्ड सदस्य अनिल कुमार पासी सुर्खियों में आ गए है।

यह वीडियो जिले में शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते समय का बताया जा रहा है। उनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सीवान के मैरवा प्रखंड में चुनाव हुआ था। इसमें इंग्लिश पंचायत के वार्ड नंबर 12 से वार्ड सदस्य के पद पर तीन फीट के अनिल कुमार पासी उर्फ बौना चुनाव जीत कर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद ही मैरवा थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। वार्ड सदस्य को शराब मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था

जेल से छूटने के बाद एक बार फिर से वार्ड सदस्य अनिल कुमार पासी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। वार्ड सदस्य का बार-बालाओं के साथ ठुमका लगाने का अंदाज बेहद पसंद किया जा रहा है। बता दें, जब पंचायत चुनाव में जीत के बाद नवंबर 2021 को मैरवा थाने की पुलिस ने शराब मामले में वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में पुलिस ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि वार्ड सदस्य शराब बेचता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *