Begusarai-Viral-Video

प्रेम प्रसंग के कई मामले अपने सुने होंगे, तो कई अपनी आखों के सामने भी देखा होगा। लेकिन बिहार के बेगूसराय से सामने आ रहा एक वायरल वीडियो सब प्रेम प्रसंग से थोड़ा हट कर है। क्योंकि यहां ASI सुमंत शर्मा को गश्ती के दौरान 2 बच्चों की मां से आंखे चार हो गयी। खुद 3 बच्चों के पिता सुमंत शर्मा बेगूसराय में एएसआई पद पर तैनात है। और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो 2 बच्चों की मां की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एएसआई सुमंत शर्मा गुस्से में महिला की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। वीडियो में एएसआई सुमंत शर्मा एक कमरे में पहले तो सोये हुए नजर आते हैं। उसके बाद बगल में बैठी एक महिला अपने हाथ में सिंदूर लेकर ASI को उठाने का प्रयास कर रही है। तभी एक शख्स की आवाज आती है, उठिएगा कि पुलिस को बुलाना होगा।

उसके बाद सुमंत शर्मा नींद में ही महिला की मांग में सिंदूर भरने लगते हैं। गुस्से में एएसआई सुमंत सिंदूर भरते हैं, जिस पर एक महिला आपत्ति जताती है। वीडियो से पता चल रहा है कि दबाव में सुमंत महिला की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। जो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर मिल रही जानकर के मुताबिक एएसआई सुमंत शर्मा और महिला बीते कई सालों से लिव इन में रह रहे थे। दोनों के बच्चे भी हैं। लेकिन सुमंत हमेशा शादी से इंकार करता रहता था, और महिला शादी का दबाव बनाती थी। ऐसे में आखिरकार महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जबरन सुमंत से अपनी मांग में सिंदूर भरवा लिया। अभी दोनों पति-पत्नी के रूप में बेगूसराय के सुभाष चौक में रह रहे है। बता दें कि एएसआई सुमंत उत्पाद विभाग में तैनात हैं।

इससे पहले सुमंत ने मंदिर में महिला से शादी रचाई थी, लेकिन इस शादी में परिजनों को नहीं बुलाया गया था। जिसके चलते शादी का कोई प्रमाण नहीं था, लेकिन दोनों पति पत्नी की तरह रहते थे। महिला का कहना है कि वो उसके पति से परेशान थी। 2019 में दोनों के बीच प्यार हुआ। और दोनों साथ में रहने लगे थे।

चलिए अब आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है ? आपको बता दें कि जब ASI सुमंत शर्मा और महिला छोटी देवी एक साथ रहते थे तो उनके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन महिला का कहना है कि वो उसके पति से परेशान थी। 2019 में दोनों के बीच प्यार हुआ। और ASI से 2020 शादी कर ली। परिवार वाले इस रिश्ते से नाराज हैं। इसलिए उन्होंने 2 साल पुराना वीडियो अब जाकर वायरल कर दिया है। इधर मीडिया से बातचीत करते हुए बेगूसराय उत्पाद थाने में कार्यरत ASI सुमंत शर्मा और छोटी देवी ने बताया कि बेगूसराय उत्पाद थाने में कार्यरत ASI सुमंत शर्मा 2020 में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाने में कार्यरत थे। वहीं गश्ती के दौरान विवाहिता छोटी देवी के साथ उनका प्रेम प्रसंग चलने लगा। भगवानपुर थाने से ASI सुमन कुमार का तबादला बेगूसराय जिले के शामहो थाने में किया गया।

तबादले के बाद ASI​ सुमन कुमार और छोटी देवी एक साथ लखीसराय जिले के सुर्यगढ़ा में रहने लगे। इस बीच दोनों ने साल 2020 में लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल वह बेगूसराय के सुभाष चौक पर एक मकान में साथ रह रहें हैं। इसी बीच महिला के कुछ रिश्तेदार वहां पहुंचे तो वह दोनों से शादी की बात पूछने लगे। इसी पर दरोगा के द्वारा महिला को कई बार सिंदूर डालने का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *