Bihar-Police-Headquarter

बिहार सरकार राजगीर (नालंदा) और बोधगया में पर्यटन पुलिस स्टेशन स्थापित करेगी। जिससे इन स्थानों पर आने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में कोई अर्चन न आये। पटना में राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), एस के सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस साल सितंबर तक राजगीर और बोधगया में नए पर्यटक पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को उन पुलिसकर्मियों का चयन करने का भी निर्देश दिया गया है जिन्हें पर्यटक पुलिस थानों में तैनात किया जाएगा।

आपको बता दें कि डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस संदर्भ में निर्णय लिया गया। जिसके बाद अब बिहार के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल बोधगया और राजगीर में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। दोनों पर्यटन स्थलों पर पर्यटन पुलिस की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। बोधगया और राजगीर में जल्द ही पर्यटन पुलिसकर्मी नीली जैकेट में नजर आएंगे। जिससे पर्यटकों को सूचना और मदद लेने में सुविधा होगी।

डीजीपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेंज आईजी-डीआईजी के साथ जिलों के एसएसपी और एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे। एडीजी मुख्याल ने इस दौरान टेक्नोलॉजी मिशन पर भी चर्चा की। एडीजी आधुनिकीकरण कमल किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन एक टास्क फोर्स है, जो पुलिस आधुनिक तकनीकों को शामिल करने के लिए योजना तैयार करता है।

मुख्यालय द्वारा दिए गए बयान में यह कहा गया कि “पर्यटक पुलिस स्टेशनों पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को ठीक से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। चूंकि उन्हें (पर्यटक पुलिस) अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के साथ बातचीत करनी होती है, इसलिए उन्हें अंग्रेजी ठीक से जाननी चाहिए। इन पुलिसकर्मियों के लिए उचित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जायेंगे। इसके अलावा, ये पुलिस वाले नीले रंग की जैकेट पहनेंगे जिससे उन्हें (पर्यटक पुलिस) पहचानने में आसानी होगी।”

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *