Two-children-died-due-to-drowning-during-Kartik-Purnima-bath

बिहार के जहानाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ओर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की भीड़ उमड़ी है वहीं दूसरी ओर नदी में स्नान के दौरान दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं, जहानाबाद के मखदुमपुर में पूर्णिमा स्नान के दौरान दो बच्चियों की पोखरा में डूबने से मौत हो गई।

जहानाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पोखर में नहाने गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई है। घटना मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के धराउत गांव स्थित चंदोखर पोखर की है। मंगलवार की सुबह दोनों चचेरी बहनें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गईं लेकिन यह घटना हो गई।

बिहार के जहानाबाद जिले के धराउत गांव निवासी रविशंकर प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी पल्लवी कुमारी और योगेंद्र प्रसाद की 16 वर्षीय बेटी सविता कुमारी चचेरी बहनें थीं। दोनों 10वीं क्लास की छात्रा थीं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दोनों चचेरी बहनें अपनी मां के साथ गांव के पास स्थित चंदोखर पोखर में नहाने के लिए गई थीं। नहाने के दौरान दोनों को पता नहीं चला और वे गहराई में चली गयी और डूब गईं। इससे पहले दोनों को बचाया जा सकता उससे पहले ही दोनों की डूबने से मौत हो गई।

ईद घटना के बाद दोनों बहनों ले शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर विशुनगंज ओपी की पुलिस पहुंची। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *