Avinash-Jha

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से 240 किमी दूर स्थित भागलपुर (Bhagalpur) शहर कई विशेष चीजों के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां टूरिज्म की दृस्टि से भी भागलपुर जाना जाता है। साथ ही आस्था से जुड़े इस क्षेत्र से सावन महीने में शिव भक्तों का हुजूम देवघर तक जाता है। दुनियाभर से आये शिव भक्त भागलपुर से जल भर कर बाबा बैधनाथ पहुँचते हैं और उन पर जल चढ़ाते हैं। और अब इसी अंग क्षेत्र का एक लड़का 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम के दर्शन के लिए पद यात्रा पर निकला है।

जी हां, सुलतानगंज से चलकर 15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने निकला लड़का 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम के दर्शन करेंगे। पूर्णिया के रहने वाले अविनाश झा (Avinash Jha) रविवार, 11 सितंबर को सुलतानगंज से 15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल गए हैं। अविनाश झा देश के 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम का दर्शन करेंगे। यह यात्रा भारत के चारों दिशाओं में होने वाली है। इसके लिए अविनाश झा ने पूर्णिया जिला प्रशासन को लेटर लिखकर परमिशन भी लिया था।

बता दें कि अविनाश झा के मुताबिक वो ये यात्रा सनातन धर्म को बचाने के लिए करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति हमारे देश के खत्म होते जा रही है। इसीलिए ये यात्रा कर रहे है। इस यात्रा की शुरुआत 8 सितंबर से उन्होंने अपने गांव के काली मंदिर में पूजा करके किया है। इसके बाद दो दिनों में वो सुल्तानगंज पहुंचे, सुलतानगंज से वह देवघर जाएंगे।

वहां से फिर वो 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी ये यात्रा कब तक खत्म होगी उन्हे भी नहीं पता, लेकिन वो ये यात्रा पूरा करके रहेंगे।

उन्होंने बताया कि हर किसी के लिए ये यात्रा करना संभव नहीं है। लेकिन उनको भगवन के श्रद्धा ने बुलाया है, श्रद्धा और भक्ति के दम पर वो 15 हजार किलोमीटर चलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान भगवान से यही कामना करेंगे कि कोरोना जैसा वायरस जल्द खत्म हो और फिर दुबारा नहीं आये।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *