mrs-beauty-mom

न्यू बूगी वूगी अकेडमी द्वारा आयोजित मिसेज ब्यूटी मॉम्स ऑफ बिहार सीजन-3 का दूसरा ऑडिशन भट्टाचार्य रोड स्थित ब्रांच में रविवार को संपन्न हुआ। इस ऑडिशन का आयोजन शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया जिसमें बिहार के कोने-कोने से आई कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने निर्णायकों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया।

ऑडिशन में मौजूद निर्णायक स्वेता कुमारी, ममता कुमारी और प्रियंका कुमारी ने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली 10 महिलाओं का चयन अगले राउंड के लिए किया।

मौके पर उपस्थित न्यू बूगी वूगी अकेडमी के निदेशक अनिल राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को कला के क्षेत्र में आगे लाना है। शादी के बाद घर के काम-काज में उलझ कर रह जाने वाली महिलाओं के अधूरे सपने को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करता है जिससे वो अपने सपने को पूरा कर सकती हैं। अनिल राज ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का अन्य ऑडिशन जल्द हीं किया जाएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *