Ganga-Path-Accident

बिहार की राजधानी पटना में बना नवनिर्मित मरीन ड्राइव यानि गंगा पथवे लोगों के लिए बड़ी सौगात है। लोग बड़ी संख्या में यहां शाम बिताने हैं। आम लोगों के अलावे ये नौजवान बाइकर्स की भी मन पसंद जगह बन गयी हैं। ये बाइकर्स इस उम्दा रोड पर अपने बाइक्स से स्टंट करते हर दिन देखे जा सकते हैं। लेकिन ये काफी खतरनाक है। क्योंकि बाइक इतने रफ़्तार में रहती है कि इसके सामने कोई भी आये उससे गंभीर चोट या फिर उसकी मौत हो सकती है। और एक ऐसा ही मामला बीते शाम घटी है। राजधानी पटना के गंगा पथ पर सोमवार, 11 जुलाई की शाम तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद लोग महिला को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद लोगों ने काफी बवाल किया और बाइक को भी जला डाला। मृत महिला कुर्जी पुल 74 नंबर गेट निवासी मंजू देवी का पति योगेंद्र सहनी गंगा पथ पर ही चाय दुकान चलाता है। एक्सीडेंट के बाद एक बाइक पर सवार तीनों लड़के गिर गए। स्थानीय लड़कों ने तीनों को पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। दो लड़के भीड़ के चुंगल से निकल गए लेकिन बाइक चला रहा निलेश पकड़ा गया।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसे बेरहमी से पीटा और उसकी पल्सर बाइक जला डाला। पुलिस ने निलेश को भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। दीघा थानेदार ने महिला की मौत की पुष्टि की। मंजू देवी शाम लगभग साढ़े सात बजे घर से सामान लेकर पति की दुकान पर जा रही थी। वह गंगा पथ पार कर रही थी कि पीएमसीएच की तरफ से तेज रफ्तार बाइक आई जिस पर तीन लड़के सवार थे। और महिला से सीधे टकरा गए।

बाइक से टक्कर लगने के बाद महिला दूर जाकर गिरी और तीनों लड़के भी वहीं गिर गए। महिला के माेहल्ले के कई लोग गंगा पथ पर थे। उन लोगों ने उसे अस्पताल भेजा और कुछ युवकों ने बाइक चला रहे तीनों लड़कों की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। लोगों ने कहा कि गंगा पथ पर पुलिस हर वक़्त नहीं रहती है। आती है और चली जाती है। बाइकर्स यहां हर दिन ऐसे ही स्टंट करते हैं। जो बहुत खरतनाक है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *