Purnea-SP-Raid

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारीयों पर सरकार की पैनी नज़र बनी हुई है। आये दिन बिहार के कई भ्रष्ट अधिकारीयों के ठिकानों पर SVU का छापा पड़ा है। और एक बार फिर से जांच एजेंसी द्वारा भ्रष्ट पदाधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पूर्णिया में पुलिस अधिकारियों पर विजिलेंस ने एक साथ शिकंजा कसते हुए बड़ी करवाई की है। स्पेशल विजिलेंस की टीम ने पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के सरकारी आवास, दफ्तर के अलावा कई पुलिसकर्मियों समेत आधा दर्जन थानाध्यक्षों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

स्पेशल विजिलेंस की टीम की ये छापेमारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। जिसमें दर्जन भर से अधिक विजिलेंस के अधिकारी शामिल हैं। साथ ही भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। बता दें कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट की ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में हो रहा है। आय से अधिक मामले में पूर्णिया एसपी दयाशंकर के खिलाफ निगरानी कोर्ट में मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद इसी के आलोक में SVU द्वारा यह छापेमारी की जा रही है। एसपी के रीडर नीरज कुमार सिंह, करीबी पुलिसकर्मी सावन कुमार, सदर थानाधक्ष संजय कुमार सिंह, श्रीनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के आवास और थाने पर भी टीम की एक साथ छापेमारी चल रही है।

इधर, पुलिस लाइन में भी टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल मचा हुआ है। नकदी समेत बांकी संपत्ति की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। साक्ष्यों की भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसके पूर्व सदर और बायसी थाना में पदस्थापित दो एसआई को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आपको बता दें कि पूर्णिया में पहली बार किसी एसपी के आवास पर विजिलेंस टीम की छापेमारी हो रही है। कई पुलिस अधिकारियों के आवास पर एक साथ छापेमारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्णिया और पटना स्थित 8 ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया एसपी पर आय से 65% अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया है।

इधर राजधानी पटना में एसपी के नीजी आवास पर भी टीम की छापेमारी की जा रही है। दायर केस के अनुसार एसपी के पास आय से 71 लाख अधिक की संपत्ति है। साथ ही यह भी जानाकारी मिल रही है कि एसपी ने अपनी बेनामी संपत्ति को रियल इस्टेट में लगाया है, जिसके लिए बिल्डर की खोज की जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *