Sonpur-Mela-2022

दुनियाभर के मेलों में प्रसिद्ध बिहार का सोनपुर मेला हजारों लोगों के लिए जहां व्यवसाय का जरिया है। वहीं लाखों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। ये मेला इतना प्रचलित है कि इस मेले पर कई गाने भी गाये जा चुके हैं। लेकिन पिछले 3 सालों से इस मेले की भव्यता और प्रसिद्धता धूमिल हुई पड़ी थी। जिसका कारण केवल कोरोना है। और इस एक कारण से कई चीजें कई आयोजन अस्त व्यस्त हो गए थे। लेकिन अब दुनियाभर में फिर से भव्य रूप में आयोजन होने शुरू हो गये हैं। इसी कर्ममें बिहार का विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का भी आयोजन होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 नवंबर को करने जा रहे हैं।

बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियाँ जोरो-शोरो पर है। और 3 साल के बाद भव्य रूप में इस मेले का आयोजन होने जा रहा है तो इस बार कई खास चीजें होने जा रही है। इस कर्म में मेला में देशी और विदेशी सैलानियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस स्विस कॉटेज बनाया जा रहा है। साथ ही पर्यटक ग्राम,कृषि प्रदर्शनी,आर्ट एंड क्राफ्ट समेत सरकारी, गैर सरकारी, विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी,स्टॉल,मुख्य पंडाल,सांस्कृतिक मंच का निर्माण करवाया जा रहा है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक सोनपुर मेले का उद्धघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 6 नवंबर को करवाई जाएगी। जोकि आने वाले 32 दिनों तक चलेगा। मेले की इन तैयारियों को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना के कारण मेला का आयोजन नही हुआ था। इस बार सोनपुर मेले की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। इस बार मेला के लगने से लोगों में काफी उत्साह है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *