Patna-sex-Racket

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस चौकी के पास सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस सेक्स रैकेट में लिप्त लड़कियों को नर्स और अन्य नौकरियों का झांसा देकर देह व्यापार करवाया जाता था। नौकरियों का झांसा देखर गंदे काम में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मुजफ्फरपुर के झपहां बाजार में पुलिस चौकी के सामने सौ मीटर दूरी पर बुधवार, 29 जून को एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।

नौकरी दिलाने के बहाने युवतियों को अहियापुर में बुलाने के बाद उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। यहां बंधक बनी तीन युवतियों को भी पुलिस ने छुड़ाया। इसमें एक समस्तीपुर, दूसरी अहियापुर के ही सिपाहपुर और तीसरी भिखनपुरा की रहने वाली है। इसमें से समस्तीपुर की युवती ने देह व्यापार करने से इनकार कर दिया तो उसे घर में बंद कर मारा-पीटा जा रहा था।

और इसी मार पीट के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद लोगों ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला को पीटते हुए घर से निकाला। और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया।

यह भंडाफोड़ तब हुआ जब युवक ने महिला को समस्तीपुर की लड़की के लिए रुपये दिए थे, लेकिन युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसकी पिटाई की जा रही थी। हिरासत में ली गई महिला ने पूछताछ के दौरान अहियापुर में कई जगहों पर सेक्स रैकेट का अड्डा चलने की बात बताई है। मुक्त कराई गई तीनों युवतियों की पुलिस काउंसिलिंग कर रही है।

हिरासत में ली गई 50 वर्षीया महिला से इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ चल रही है। इस आधार पर जीरोमाइल चौक के पास से पुलिस ने दो और युवकों को उठाया है। और उनसे भी पूछताछ चल रही है। अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने बताया कि जॉब के लिए रैकेट अलग-अलग शहरों में पर्चा साटता था। बेरोजगार युवतियां पर्चे पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल करती थीं, तब रैकेट से जुड़े लोग जॉब दिलाने के बहाने बुलाकर उन्हें बंधक बना लेते थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *