पटना में बाइक से स्टंट कर रील बनाना नव जवानों का पैशन (Passion) बनता जा रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ लाइक (Likes) और कुछ व्यूज (Views) के लिए स्टंट्स का रील बना कर डालना नव जवानों की आदत बनती जा रही है। इसी क्रम में कई बार हाई स्पीड बाइक्स का नियंत्रण खो जाता है जिससे बाइक सवार एक्सीडेंट के शिकार बनते हैं। एक ऐसा ही मामला पटना के मरीन ड्राइव पथ से आ रहा है। जहां एक बाइक सवार ने स्कूटी सीख रही महिला की स्कूटी को टक्कर मारा है।
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गंगा मरीन ड्राइव पथ (Patna Marine Drive Path) पर रविवार 5 जून को स्कूटी सीख रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में स्कूटी सवार महिला और महिला के पीछे सिखा रहे एक पुरुष को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाकर स्टंट करते हुए रील्स बना रहा था तभी दूसरी ओर से एक महिला स्कूटी चलाना सीख रही थी इसी क्रम में अचानक से तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक का बाइक अनियंत्रित हो गया और सीधे स्कूटी में जाकर टकरा गया। इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार महिला और महिला के पीछे युवक रोड पर स्कूटी सहित गिर गए जिसमें उन्हें गंभीर रूप से छोटे आ गई हैं वही बाइक सवार युवक भी दूर जाकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बुद्ध कॉलोनी थाना की पुलिस ने स्कूटी और बाइक दोनों को जप्त कर लिया है।
गंगा मरीन ड्राइव पथ पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि जब से सड़क पर पिचिंग हुआ है। उस दिन से इस मरीन ड्राइव पर कई बार बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। यहां पूरे दिन युवक-युवतियों की टोली लगी रहती है। सभी अपने अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहते हैं। इतना ही नहीं शाम होते ही यहां पर और भीड़ बढ़ जाती है। जिससे मजदूरों को भी काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और निर्माण कार्य में लगे ट्रकों को आने जाने में भी परेशानियां होती है।
