samrat choudhary

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी की मां पार्वती देवी का निधन हो गया है। उनका निधन मुंगेर के तारापुर अंतर्गत लखनपुर गांव में हुआ। पार्वती देवी पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की पत्नी थीं। वह खुद तारापुर की पूर्व विधायक रह चुकीं हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंदकिशोर यादव, आदि ने शोक प्रकट किया।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पार्वती देवी के निधन पर शोक जताया। सीएम ने कहा कि वह बहुत ही नेक और सरल हृदय की महिला थीं। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभ‍िरुचि थी। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को गंभीर क्षति पहुंची है। मुख्‍यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक के परिवार को संबल देने के लिए ईश्‍वर से कामना की है।

पार्वती देवी का अंतिम संस्कार भागलपुर के सुलतानगंज घाट के उत्तरवाहिनी तट पर होगा। पार्वती देवी को उनके छोटे बेटे धर्मेंद्र चौधरी मुखाग्नि देंगे। वर्ष 1998 में पार्वती देवी तारापुर विधानसभा क्षेत्र से (एजीपी) से लड़ी थी। उन्होंने अपने विपक्षी राजद प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह को चुनावी मैदान में शिकस्त देकर विधायक पद पर परचम लहराया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *