Patna-Airport

पटना एयरपोर्ट हवाई यात्रियों के लिए लाउंज की सुविधा अब शुरू कर दी गई है। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Jayprakash Narayan International Airport, Patna) पर यात्रियों को अब रिजर्व लाउंज (Reserved Lounge) की सुविधा मिलेगी। पटना साहिब से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार, 6 जून की शाम पटना एयरपोर्ट पर रिजल्ट लॉन्च की शुरुआत की।

एयरपोर्ट पर शुरू हुए इस रिजर्व लाउंज का निर्माण हाल ही में किया गया है। पटना से आने जाने वाले हवाई यात्री एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज (VIP Lounge) की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। लाउंज के अंदर यात्रियों को मधुबनी संस्कृति और लोक कलाओं की झलक मिलेगी।

https://twitter.com/aaipatairport/status/1533837227541004288?s=20&t=hQkphyQJQl3XJfAY6Efg_Q

नवनिर्मित यह लाउंज पहले के मुकाबले काफी बड़ा है। साथ ही इसके दीवारों को मधुबनी पेंटिंग और लोक कलाओं से सजाया गया है। यात्रियों की सुविधा और खानपान के लिए इसमें खास व्यवस्था की गई है। इसमें एक साथ 15 यात्रियों के बैठने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। विमानों की आवाजाही का समय डिस्प्ले पर दिखाने की सुविधा के साथ-साथ लाउंज में और भी कई अन्य सुविधा विकसित की गई है।

रिजर्व लाउंज के उद्घाटन के मौके पर बाकीपुर विधायक संजीव चौरसिया और एयरपोर्ट निदेशक अंचल प्रसाद भी मौजूद रहे। सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने ट्वीट कर बताया कि पटना पर नया टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को नए टर्मिनल का काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *