Barish

बिहार में लू और गर्मी की मार से लोगों थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। पिछले दिनों राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण राज्य भर के कई जिलों में लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल रही है। इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा गरज के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गरज के साथ हल्की बारिश का सिस्टम गुरुवार, 5 मई तक राजधानी समेत राज्य भर में बना रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 10 जिलों पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

इस सिस्टम को देखने के बाद मौसम विभाग ने येलो-अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी प्रदेश के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्व के आठ जिलों में बिजली चमकने व मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार भी जताये गए हैं। तीन दिनों के बाद प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी। पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह 5 मई तक बना रहेगा।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *