gaya raid

बिहार (Bihar) के गया (Gaya) में एक बहुत बड़ी छापेमारी की गयी है। गया के बाराचटी (Barachati) थाना क्षेत्र के सिसियातरी गांव में भारी मात्रा में तरल अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर और डोडा चूरा बरामद किया गया है। देर रात SSB जवान तथा जिला पुलिस बल के सहयोग से सिसियातरी गांव में छापेमारी की गयी, जिसमें 277 बैग डोडा, 150 किलो तरल अफीम, 20 किलो गांजा एंव ब्राउन सुगर 4 सौ ग्राम बरामद किया गया।

SSB कमांडेंट एच के गुप्ता (H K Gupta) ने कहा, “हमें झारखंड सीमा के पास एक गांव में अफीम की खेती के बारे में जानकारी मिली। हमने पुलिस के साथ गांव में छापा मारा और करीब 150 किलो तरल अफीम, 3000 किलो से अधिक डोडा चूरा और गांजा, ब्राउन शुगर जब्त किया। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया।”

सिसियातरी गांव से प्लास्टिक के पैकेट में पैक कर डोडा को बेचने की तैयारी की जा रही है और रात के समय में इसे जीटी रोड भलुआ पहुंचाया जाएगा। इस सूचना पर जवानों को लेकर गांव की घेराबंदी की गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के संबंध में स्थानियों से पूछताछ की जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *