बिहार के सीएम नीतीश कुमार(Nitish Kumar) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जदयू के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना को लेकर हवन और पूजन कर रहे थे। आखिरकार उनकी हवन का पॉजिटिव परिणाम आया, और CM नितीश कुमार कोरोना निगेटिव हो गये। जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गयी थी। लेकिन, डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल सीएम नीतीश अभी कुछ दिन और स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
मालूम हो कि गत 10 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के माध्यम से उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने घर में अपने को आइसोलेट कर लिया था। आइसोलेशन की अवधि पूरी होते ही जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात दिनों के बाद यानि 17 जनवरी को जब फिर से कोरोना जांच कारवाई तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गयी। हालांकि, इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार के भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
पटना में कोरोना से मंगलवार को छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 1218 नए संक्रमित मिले। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 11 हजार 337 हो गई है। पिछले एक दिन की तुलना में संक्रमितों की संख्या में 183 की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन संक्रमण दर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
