Bihar-Police

बिहार में होली को लेकर प्रसाशन काफी सख्त हो गयी है। जगह जगह शराब तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी हो रही है। इसी बीच बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शराब का धंधा कर रहे लोगोनो के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की। जिले के सदर थाना से थोड़ी दूर महावीर चौक स्थित दो दुकानों में उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने देर शाम संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों दुकानों से भारी मात्रा में शराब बरामद की।

टीम ने सबसे पहले स्थानीय राजा ठाकुर के किराना दुकान और गोदाम में छापेमारी की, जहां से पुलिस को अंग्रेजी शराब मिली। किराना दुकान के बाद पुलिस ने राजेश जैन की मुस्कान गिफ्ट कॉर्नर में छापेमारी अभियान चलाई, जहां से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि, यह तस्कर महंगे ब्रांड की शराब सुपौल लाते थे और कई शौकीनों को ऊंची दामों पर बेचा करते थे।

आपको बता दें कि, उत्पाद विभाग को जैसे ही इस बात कि सुचना मिली वैसे ही विभाग ने स्थानीय पुलिस की टीम के साथ दोनों दुकानों पर छापेमारी की करवाई की। और दोनों ही ठिकानोसे शराब बरामद की। अनुमंडल पदाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में बेडरूम में रखे बॉक्स वाले पलंग के नीचे और किचन में छिपा कर रखे कई लीटर प्रीमियम विदेशी शराब को जब्त किया गया। इस संबंधन में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 12 कार्टून शराब बरामद किये गए हैं। और 1 महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार की गयी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *