बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। गांधी मैदान आज से तीन दिन के लिए यानी 8 से 10 जुलाई तक बंद रहेगा। इस दौरान आमलोगों एंट्री बंद रहेगी। यह फैसला बकरीद को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। 10 जुलाई को बकरीद पर गांधी मैदान में सामूहिक रूप से नमाज अदा तकी जाएगी।
बकरीद को लेकर स्थानीय प्रशासन सुरक्षा की व्यापक तैयारियों में जुट गयी है। पटना में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 282 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन तमाम संवेदनशील जगहों पर नजरें बनाए हुए है। गांधी मैदान में बकरीद पर सामूहिक नमाज होगी। पैदल आने वाले नमाजियों को किसी भी गेट से एंट्री मिल जाएगी। गाड़ी से आने वाले नमाजियों का प्रवेश सिर्फ 5, 7 और 10 नंबर गेट से होगा। वहीं, गेट नंबर 5 और 7 के बीच बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की पार्किंग की जाएगी।
डीएम ने गांधी मैदान में सफाई, पानी, स्वास्थ्य, पार्किंग, लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरों से मैदान के अंदर मॉनिटरिंग की जाएगी। बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बंदी के दौरान गांधी मैदान में आम लोग न तो मॉर्निंग वॉक और न ही इवनिंग वॉक पर जा सकेंगे।
