dandiya

नवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार को नृत्यांगन हॉबी सेंटर द्वारा बंदर बगीचा स्थित यो चाइना में “डांडिया एंड गरबा नाईट” का आयोजन किया गया। यह आयोजन पटनावासियों के लिए खास रहा। इस कार्यक्रम में लोगों ने डांडिया गीतों पर जमकर मस्ती की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विशिष्ट अतिथि वीणा गुप्ता, चंदा गुप्ता, राजेश राज, प्रेम कुमार, रानी कुमारी व नृत्यांगन हॉबी सेंटर की निदेशिका मौसम शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया।

दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद माँ से जुड़े देवी गीतों की प्रस्तुति से सारा माहौल गरबा के रंग में डूब गया। रंग-बिरंगी रोशनी में में डूबा यो चाइना का नजारा देखते ही बन रहा था। विभिन्न पोशाकों में सजी महिलाएं और लड़कियां अपने जोड़ीदार संग ठुमके लगाती नजर आयी। इसके बाद लोगों ने ढोलीदा, ढोली तारो ढोल, ढोलीदा ढोल रे, मेरी चुनर उड़-उड़ जाए, हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम जैसे डांडिया और गरबा गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थान की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नौ दुर्गा एक्ट रहा जिसमें महिलाओं ने माँ दुर्गा के नौ रूप को दिखाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सोलो डांडिया, कपल डांडिया, ग्रुप डांस परफॉरमेंस, फ्लोर डांडिया और गरबा, रैप विद गरबा और भजन शामिल रहा। कार्यक्रम में गायक कुमार संभव, विजय चंद्र, उर्मिला मिश्रा और सम्पन्नता बरुन ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया।

मौके पर उपस्थित कार्यक्रम संयोजक व नृत्यांगन हॉबी सेंटर की निदेशिका मौसम शर्मा ने बताया कि डांडिया का उत्सव सभी लोगों के लिए खास होता है इसलिए हमने अपने कार्यक्रम के माध्यम से उनका ये पल यादगार बनाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के करीब 500 लोगों ने हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। हमारी संस्थान के द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम का एक ही उद्देश्य है, नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना। उन्होंने कहा कि सम्मान, प्रतिष्ठा और प्यार यही है महिला सशक्तिकरण के आधार। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ ही नृत्यांगन हॉबी सेंटर से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *