aurangabad

लोग अक्सर गर्मी से परेशान हो कर मनाली, शिमला, मसूरी जैसे बर्फीली जागों पर जाते हैं। लेकिन अब यहीं मज़ा बिहार में भी मिल रहा है। जी हां, बिहार में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के कारन बिहार का मौसम काफी शानदार हो गया है। बिहार में ठण्ड अपना परचम लहरा रहा है। लेकिन इसी बीच बिहार के औरंगाबाद से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां जिले के मौसम का मिजाज बदला हुआ लगा है। बीते दिनों बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओले गिरने की खबर सामने आई। लेकिन बिहार के औरंगाबाद का मौसम अलग ही मिजाज में दिखा। यहां बिहार मौसम विज्ञान केंद्र ने इस जिले के विभिन्न हिस्सों में आगामी दो दिनों तक तूफान और बारिश होने की आशंका जताई है।

और इसी बीच अब औरंगाबाद जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ आसमान से जमकर ओले भी गिरे। औरंगाबाद जिले के सुप्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर के इलाके में जमकर बर्फबारी हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शहरी क्षेत्रों में इस बारिश और ओले का प्रभाव कम दिखा, लेकिन देव और अम्बा के इलाके में कुछ ही देर तक की बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाया।

आसमान से इतने ओले गिरे की कुछ ही देर में सड़क सफेद चादर ओढ़े दिखने लगा। औरंगाबाद में हुई इस बर्फ़बारी से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कई किसानों की गेहूं, आलू, गोभी और अन्य फसल बर्बाद हो गए हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने पुरे जीवन मे इस प्रकार के ओलों की बारिश नहीं देखी थी। जहां किसानों के लिए यह परेशानी की बात है तो वहीं बच्चों के लिए यह मनोरंजन का साधन बन गया। औरंगाबाद के लोगों को बिना मनाली गए बर्फ़बारी देखने का मौका मिला।

जमुई के सोनो प्रखंड में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बिहार का मिनी शिमला कहा जाने वाले सिमुलतला में भी लगभग 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। कैमूर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे ही बिहार के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ खूब बारिश हुई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *