कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को उन्हें दिल्ली तलब किया गया था। उसके बाद उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई और आलाकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। लेकिन अगले आदेश तक उन्हें अध्यक्ष पद पर रहने को कहा गया है।
मदन मोहन झा, ब्राह्मण जाति से आते हैं इसलिए फिर से किसी ब्राह्मण को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा इसमें कार्यकर्ताओं को संदेह है। इस लिहाज से राजेश राम का नाम अधिक ताकतवर दिख रहा है। हालांकि आलाकमान ने सीनियर नेताओं से बात की है और नया अध्यक्ष के रेस में चंदन बागची, अनिल शर्मा, प्रेमचंद मिश्रा, डॉ. शकील अहमद खान और प्रवीण कुशवाहा के नां की भी खूब चर्चा है।
बता दें कि बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंदन बागची के साथ सोनिया गांधी की आधा घंटे की मुलाकात हुई थी। अब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी पार्टी में हो रही है। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने दो नामों का प्रस्ताव आला कमान को भेजा है। वे दो नाम हैं- कुटुंबा के विधायक राजेश राम और महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे का।
