Jaisi-Karni-Waisi-Bharni

अगर छठ की महिमा जननी हो तो लोग उत्तर प्रदेश और बिहार आ कर देख सकते हैं। उप्र बिहार में छठ महा पर्व के रूप में मनाया जाता है। 4 दिनों का यह महा पर्व इतना खास होता है कि लोग देश विदेश में कहीं भी हो इस 4 दिनों के महापर्व का इंतजार सालो भर करते हैं। दुर्गा पूजा के समापन के बाद से ही छठ के गीत लोगों के कानों में गूंजने लगते हैं। भोजपुरी फिल्मों में भी इस पर्व को उसी भव्यता के साथ प्रदर्शित किया जाता है।

अगले महीने की 8 तारीख से छठ महापर्व की शुरुआत होगी। लेकिन उससे पहले लोगों तक छठ की महिमा पता चले उसके लिए मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। यह फिल्म छठ माता की महिमा पर आधारित है। फिल्म में Parvewsh Lal Yadav और Richa Dixit मुख्य भूमिका में दिख रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे जमीन जायदात के लिए बड़ा भाई कैसे अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी का क़त्ल कर देता है। ट्रेलर में यह भी दिखाया जाता है कि मरने से पहले ऋचा दीक्षित एक बेटी को जन्म देती है। जिसके बाद उसकी देख रेख छठ माता करती हैं। जब भी उस बच्ची पर विपत्ति आती है वो उसकी रक्षा के लिए स्वयं प्रकट होती हैं।

आपको बता दें कि फिल्म में Pravesh Lal Yadav, Richa Dixit के साथ साथ Preeti Shukla, Kiran Yadav, Pushpendra Rai, Rambha Sahni, Ayushi, Amit Lal Yadav, Rajveer भी शामिल हैं। फिल्म का रिलीज़ डेट अभी तक आउट नहीं किया गया है। फिल्म को Manjul Thakur ने प्रोडूस और डायरेक्ट किया है। फिल्म के गानों में Pravesh Lal Yadav , Kalpana , Alok Kumar ने अपनी आवाज दी है। ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ का ट्रेलर Youtube के Enterr10 Rangeela चैनल पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म बड़े परदे पर कब तक रिलीज़ होगी इसका तो नहीं पता लेकिन दर्शकों को फ़िल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *