thanda

बिहार की जनता अभी भीषण शीतलहर की मार झेल रही है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण पूरा बिहार ठण्ड के तांडव को देख और झेल रहा है। जिस कारण राजयभर में कनकनी बढ़ गयी है। बीते 24 घंटों में बिहार में ठण्ड काफी बढ़ गया है। पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया सहित पूरे प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे घोषित कर दिया गया। वहीं प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बानी रही।

पटना मौसम विज्ञानं केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में बिहारवासियों को और बर्फीली पछुआ हवाओं की मार पड़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया की लोगों को केवल रात के तापमान में राहत मिल सकती है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आधिकारिक जानकारी के अनुसार आने वाले 21 जनवरी तक पूरे बिहार में शीतलहर की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 22 जनवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम- मध्य बिहार में कुछ एक जगहों पर बारिश हो सकती है।

वहीं अगर पिछले 24 घण्टों में बिहार के मौसम की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी है। प्रदेश में शीतलहर में इजाफा हुआ है। और बिहार के नवादा जिले सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *